खेल

धोनी संभालेंगे चेन्नई टीम की कप्तानी

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मुकाबले से पहले तगड़ा झटका लगा है। कप्तान

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मुकाबले से पहले तगड़ा झटका लगा है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोट के कारण बाहर हो गए हैं। उनकी जगह महेंद्र सिंह धोनी को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। वह अब गायकवाड़ की जगह आगामी मैचों में टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे। चेन्नई अपना अगला मैच कोलकाता के खिलाफ शुक्रवार को खेलेगी। इस मुकाबले से पहले सीएसके को तगड़ा झटका लगा है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी की चोट के कारण पूरे सत्र से बाहर हो गए हैं। इसकी पुष्टि टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने की। उन्होंने बताया कि स्टार बल्लेबाज की जगह धोनी अब टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button