छत्तीसगढ़राज्य

घायलों की मदद कर रहे पुलिसकर्मी व राहगीरों को वाहन ने कुचला, 1 की मौत, 4 गंभीर

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले में मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को दहला दिया। पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले में मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को दहला दिया। पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमी के पास घायलों की मदद कर रहे पुलिसकर्मी और राहगीरों को एक तेज रफ्तार तूफान वाहन ने कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि एक पुलिसकर्मी सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

सड़क पर गिरे घायलों को बचाने की कोशिश में हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 बजे दो युवक मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घायलों को सड़क से हटाने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार तूफान वाहन ने नियंत्रण खो दिया और भीड़ को कुचलते हुए निकल गया।

मृतक की पहचान सोनू उर्फ तुलेश्वर मोहदा के रूप में
हादसे में मृतक की पहचान सोनू उर्फ तुलेश्वर मोहदा, निवासी थाना अमलेश्वर, के रूप में हुई है। टक्कर के बाद वह लगभग 100 मीटर दूर खेत में जा गिरा। वाहन की गति इतनी तेज थी कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जबकि वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Related Articles

Back to top button