छत्तीसगढ़राज्य

जंगल से लौट रहे ग्रामीण पर हाथी का हमला, मौके पर हुई मौत

कोरबा। रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे धन सिंह गोंड़ (45 वर्ष) की हाथी के हमले में दर्दनाक मौत हो गई। वह खेत के पास जंगल से जलाऊ लकड़ी लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में उसका सामना एक लोनर दंतैल हाथी से हो गया।

धन सिंह ने भागकर सुरक्षित स्थान पर जाने की कोशिश की, लेकिन हाथी ने सूंड से पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वन विभाग की जानकारी
पसान रेंजर मनीष सिंह ने बताया कि हमलावर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा गया है। ग्रामीणों से घटनाक्रम की जानकारी ली गई है और उन्हें हाथी से दूर रहने की समझाइश दी गई है।

Related Articles

Back to top button