छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़राज्य मौसम ने बदली करवट : दक्षिण क्षेत्रों में पहुंचा मानसून, कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम लगातार करवट बदल रहा है. दक्षिण क्षेत्रों में मानसून पहुंच गया है, जिसके अगले 4-5 दिनों में आगे बढ़ने की स्थिति संभव नहीं है. राजधानी में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं. हालांकि, बारिश होने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक प्रदेश के कुछ इलाकों में बादल गरजने, बारिश और तेज हवा चलने की आशंका जताई है. वहीं अगले 3 दिनों में तापमान 2-3 डिग्री वृद्धि हो सकती है. पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई. सबसे ज्यादा दिन का तापमान राजधानी रायपुर में 38 डिग्री जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.

Related Articles

Back to top button