विदेश

भूकंप के तेज झटके से ताइवान हिला, दहशत में लोग

ताइवान में बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इससे राजधानी में अलार्म बजने लगे। केंद्रीय मौसम विभाग ने

ताइवान में बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इससे राजधानी में अलार्म बजने लगे। केंद्रीय मौसम विभाग ने भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी। गनीमत रहे कि ताइपे में भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक ही रहे। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक, 5.0 तीव्रता का भूकंप यिलान के दक्षिण-दक्षिणपूर्व में पूर्वोत्तर तट पर लगभग 21 किलोमीटर (12 मील) की दूरी पर आया। इसका केंद्र जमीन की सतह से 69 किलोमीटर (43 मील) गहराई में था।
इससे पहले थाईलैंड और म्यांमार में 28 मार्च को आए विनाशकारी भूकंप ने खूब तबाही मचाई थी। त्रासदी में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 3,600 हो गई है। 7.7 तीव्रता के भूकंप ने देश के बड़े हिस्से को प्रभावित किया था। इससे छह राज्यों को काफी नुकसान पहुंचा था। भूकंप के कारण कई इलाकों में बिजली, टेलीफोन या सेल कनेक्शन ध्वस्त हो गए थे। सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हो गए थे।
सैन्य सरकार के प्रवक्ता मेजर जनरल जॉ मिन टुन ने सोमवार देर रात बताया था कि कि भूकंप में मरने वालों की संख्या 3,600 तक पहुंच गई है, जिसमें 5,017 लोग घायल हैं। 160 अब भी लापता हैं। बचाव अभियान में 20 देशों के 1,738 कर्मचारी हमारी मदद कर रहे थे। उन्होंने 653 जीवित बचे लोगों को खोजने और निकालने में मदद की। हालांकि, अब सभी को वापस भेज दिया गया है।

 

Related Articles

Back to top button