मनोरंजन

विजय-रश्मिका के रिश्ते के बारे में अटकलों को हवा, एयरपोर्ट पर एक साथ आए नजर

साउथ के सुपरस्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के बीच रुमर्ड रोमांस फैंस के अंदर जिज्ञासा पैदा कर रहा है। फैंस उनके बारे में हर अपडेट जानना चाहते हैं। हाल ही में दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर एaक साथ नजर आए। हैरत की बात यह है कि दोनों एक साथ एक ही कार में बैठकर वहां से रवाना हुए। फैंस ने इस पर हैरानी जताई है। हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने एक बार फिर विजय-रश्मिका के रिश्ते के बारे में अटकलों को हवा दे दी है। इससे फैंस उत्सुकता से सोच रहे हैं कि क्या वे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं? बुधवार को विजय और रश्मिका दोनों एक दूसरे के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। दोनों एक साथ एक कार में वहां से रवाना हुए।

Related Articles

Back to top button